महाहर धाम पर शादी में जा रहे बस में बिजली के चपेट में आने से पांच की मौत, आधा दर्जन झुलसे
गाजीपुर । मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम शिव मंदिर के पास सड़क पर लटके हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में एक बस के आ जाने से बड़ा हादसा हो गया है। चश्मदीदों और एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह के अनुसार मऊ जनपद के ग्रामसभा खिरिया काझा, थाना रानीपुर गांव से शादी के लिए कन्या पक्ष एक बस में गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम शिव मंदिर जा रहा था, चूंकि मंदिर को जाने वाली मुख्य सड़क पर भीड़ थी, इस वजह से बस वाले ने गांव की कच्ची सड़क से मंदिर जाने का प्रयास किया, जिस पर भारी वाहन नहीं चलते, उसी सड़क पर विद्युत तार जर्जर अवस्था में लटके थे, बस वाले ने उसे ध्यान नहीं दिया और बस तार की चपेट में आ गई।

जिसके बाद बस में बिजली के शार्टनिंग से आग लग गई और बस धू धू कर जलने लगी। इसी बीच लोकल गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और भारी भीड़ लग गई। मौके पर डीएम एसपी के साथ भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। चश्मदीदों ने बताया कि मंदिर पर भीड़ की वजह से ड्राइवर मंदिर के पीछे वाले कच्चे रास्ते से बस ले जा रहा था और यहां जर्जर तार पहले से लटके हुए थे, जिससे ये हादसा हो गया। वहीं एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए 5 लोगों के मौत की भी पुष्टि की है और 6 से 7 घायलों के अस्पताल भेजे जाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में लगभग 15 लोग थे, अधिकतर लोग पहले ही उतर कर मंदिर चले गए थे।

वही इस मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के मौके पर पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें कई पुलिस अधिकारियों को चोट भी लगी इस घंटा घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से स्थानीय लोगों के ऊपर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने की बात को कह कर कार्रवाई करने और बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर भी कार्यवाही करने की मांग रखी जिस पर पुलिस अधीक्षक और जनपद के जिला अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में जो लोग भी आरोपित होंगे उनके ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।
????
ख़बर विस्तार से देर रात और कल सुबह तक अपडेट होगा।


