कपड़ा खरीदने के लिए नहीं मिला पैसा तो किशोरी झूल गई फंदे पर
गाज़ीपुर - कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक 15 वर्षीय किशोरी ने मां से कपड़ा खरीदने के लिए पैसा ना मिले पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर दी जान।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पीएम को भेजा । जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव निवासी बबलू राम की 15 वर्षीय बेटी संध्या कुमारी शुक्रवार की देर शाम अपनी मां से कपड़ा करने के लिए पैसा मांग रही थी जिस पर पैसा उपलब्ध न होने के कारण मां ने बाद में देने की बात का ही जिसे संध्या नाराज होकर घर के अंदर में साड़ी के फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने देखा तो घर के रूम में साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई है ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में नीचे उतारा तब तक जान जा चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों द्वारा पंचायत नामाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया । कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों द्वारा पंचायतनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गयाहै


