बियर की मांग पुरी नहीं होने पर चालक ने वाहन की रफ्तार की तेज, एक की मौत आधा दर्जन घायल

बियर की मांग पुरी नहीं होने पर चालक ने वाहन की रफ्तार की तेज, एक की मौत आधा दर्जन घायल

गाज़ीपुर  नोनहरा थाना क्षेत्र के अर्जनीपुर में शुक्रवार की देर शाम में आई बारात इस मांगलिक कार्यक्रम में डीजे पर युवा काफी देर तक थिरकते रहे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डीजे की गाड़ी को लेकर चालक लगभग आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ निकल पड़ा जो कटवा मोड के पास जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बता दे की मरदह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कीरत से जयप्रकाश कुशवाहा के घर से धूमधाम से बारात नोनहरा क्षेत्र के अर्जनीपुर के लिए निकली थी जिसमें डीजे की व्यवस्था की गई थी शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात लगभग 2:00 बजे डीजे चालक अपने आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ घर के लिए निकल पड़ा अभी वह कटवा मोड़ के पास पहुंचा ही था कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई जीससे गाड़ी में बैठे अभिषेक कुमार पुत्र राजकुमार राम उम्र 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और साहिल कुमार ,विशाल मौर्य, छोटू गोंड गंभीर रूप से घायल हो गए गाड़ी पलटने की तेज आवाज को सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे घायल छोटू गोड ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि चालक योगेश यादव पुत्र रामकुंवर यादव नशे का आदी है वह बियर की मांग कर था और नहीं देने पर अपना आपा खो बैठा और गाड़ी का गति बढ़ा दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ है। इस संदर्भ में नोनहरा चौकी इंचार्ज तरुण पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम आज कराया जा रहा है ।मृतक परिजनों के तहरीर मिला है । जांच कर कार्रवाई की जाएगी