नियम की धज्जियां उड़ाते हुए जिंदगी से खेल रहे चालक

नियम की धज्जियां उड़ाते हुए जिंदगी से खेल रहे चालक

गाजीपुर जिस प्रकार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में वाहन स्वामियों के साथ-साथ चालकों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन वाहन चालक है कि सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से नियम की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं इतना ही नहीं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया गया था इसमें मुख्य रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 172 वालों का भी चालान किया गया था इसके साथ ही 5000 समन शुल्क भी वसूला गया था सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में बाइक चालकों पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाने के लिए समझाया गया था

इतना ही नहीं कार में अगली सीट पर बैठने वाले लोगों को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी जागरूक किया गया था लेकिन यह नियम कानून सिर्फ और सिर्फ एक कार्यक्रम के तहत देखें और समझे जा रहे हैं क्योंकि अगर वाहन स्वामियों को और चालकों को कानून का डर होता तो वह मोटरसाइकिल पर हेलमेट और कार पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करते हैं इतना ही नहीं शहर में बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट के भी मोटरसाइकिल और कारें तेज रफ्तार में हवा भरते हुए नजर आ रही है आलम यह है कि आए दिन दुर्घटनाओं से सैकड़ों की संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं विभाग भी सिर्फ एक कार्य कार्यक्रम के तहत कार्यवाही करते हुए नजर आ रहा है।