माँ सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में फ्रेशर फंक्शन का हुआ आयोजन

माँ सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में फ्रेशर फंक्शन का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर - माँ सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, महेंगवा, मरदह, में बीएससी नर्सिंग एवं एएनएम के छात्र / छात्राओं द्वारा फ्रेशर फंक्शन का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आकांक्षा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि एएनएम की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं ने मरीजों के जिस भाव से सेवा भाव का संकल्प लिया है उसे आजीवन हर हाल में पूरा करना है उन्होंने कहा कि ईश्वर ने उन्हें मरीजों की सेवा करने के लिए चुना है इसलिए वह हर हाल में बगैर किसी भेदभाव के मरीजों की सेवा करेंगे डाक्टर भगवान के रूप होते हैं और आम जन मानस के लिए विश्वास के प्रतीक भी इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा संगीत गायन के साथ ही अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर वाईस चेयरमैन मनीष यादव,प्रधानाचार्य डॉ० कमाल अहमद , कार्यक्रम का समापन सुबोध चन्द्र बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर को मिस्टर फ्रेशर, रेखा यादव बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर को मिस फ्रेशर और प्रियंका गुप्ता एएनएम प्रथम वर्ष को मिस फ्रेशर के रूप में सम्मानित कर किया गया I