भड़सर-अविसहन मार्ग पर 27 फरवरी तक आवागमन रहेगा बाधित

भड़सर-अविसहन मार्ग पर 27 फरवरी तक आवागमन रहेगा बाधित

 बिरनो - वर्षों से खराब भड़सर-अविसहन अन्य जिला मार्ग के मरम्मत को लेकर 27 फरवरी तक यह मार्ग आवागमन के लिए बंद रहेगा। बस्ती में जगह-जगह जलभराव को देखते हुए कुछ स्थानोंपर सीसी रोड बनेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर आवागमन का रूट डायवर्ट का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। ताकि आवाजाही में लोगों को परेशानी न हो। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के भड़सर से निकलने वाले अविसहन मार्ग पिछले कई साल से खराब पड़ा है। करीब 12.25 किमी लंबा यह मार्ग वेदबिहारी पोखरा पर कासिमाबाद-रसड़ा-बलिया मार्ग को जोड़ता ■। है। इससे काफी आवाजाही होती है। शासन • से इस मार्ग का मरम्मत को मंजूरी मिली है। बस्ती में जहां जलभराव की स्थिति है, वहांसीसी रोड का निर्माण होगा।