कासिमाबाद तहसील में गए 55 गांव को वापस मुहम्मदाबाद तहसील में लाने की अधिवक्ताओं ने सांसद से लगाई गुहार
गाजीपुर - मुहम्मदाबाद तहसील के कासीमाबाद तहसील मे गये 55 गांवो को वापस मुहम्मदाबाद तहसील मे लाने के लिए अधिवक्ताओं ने सांसद से गुहार लगाई है।अधिवक्ताओ द्वारा दिये गये पत्रक मे कहा गया है कि मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय से 5 किमी दूरी के गांवो को 25 किमी दूर कासीमाबाद तहसील मे भेज दिया गया है जिससे इन गांवो के लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
तहसील मुहम्मदाबाद के निकटस्थ 55 ग्राम जो तहसील कासीमाबाद मे सम्मिलित है उन्हें पुनः मुहम्मदाबाद तहसील मे सम्मिलित करने हेतु समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर आयुक्त वाराणसी को प्रेषित किया गया है परन्तु आयुक्त महोदय द्वारा अपनी आख्या राजस्व परिषद को प्रेषित नहीं किये जाने से कार्यवाही रूकी हुई है। 55 गांव जिनकी मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय से दूरी मात्र 5 किमी से 10 किमी तक है इन का ब्लाक कार्यालय व सीएचसी आदि भी मुहम्मदाबाद है । कासीमाबाद तहसील मुख्यालय इन गांवो से 25 किमी दूर है जिससे हर कार्य मे इन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।इन गांवो के लोगो ने इन्हें मुहम्मदाबाद तहसील मे वापस लाने के लिए तहसील मुहम्मदाबाद के कार्यालय पर लम्बा आन्दोलन किया था जिन्हें आश्वासन देकर समाप्त कराया गया परन्तु आज तक यह मामला लटका हुआ है।पिछले सप्ताह राज्यपाल के अविभाषण पर बोलते हुए स्थानीय विधायक सुहैब अंसारी ने विधान सभा मे भी इस समस्या की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था। सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने इस समस्या के शिघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।


