समाधान दिवस पर पहुंचें एसपी ने कोतवाली प्रभारी की लगाई क्लास

समाधान दिवस पर पहुंचें एसपी ने कोतवाली प्रभारी की लगाई क्लास

कासिमाबाद: थाना समाधान दिवस पर एसडीएम राजेश प्रसाद की उपस्थिति में जन समस्या के त्वरित निदान हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह शनिवार को मौजूद रहे । संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया ।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कार्यालय , महिला पुलिस चौकी का कार्यालय व शौचालय साथ विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में कूड़े कचरे की ढेर के साथ गंदगी पाए जाने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डे को जमकर फटकार लगाई ।उन्होंने दो दिन के अंदर शौचालय सहित परिसर की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंच गए जहां निरीक्षण के दौरान कार्यालय का रखरखाव संतोषजनक पाया गया । क्षेत्राधिकारी आवास के पीछे घास फूस पाए जाने पर उन्होंने इसकी भी सफाई करने का निर्देश दिया गई ।उन्होंने कहा कि आगे से साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस अधीक्षक के जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली