शहीद निरंजन राजभर का मना 21 वां शहादत दिवस
बिरनो (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक परिसर में गुरुवार को शहीद निरंजन राजभर का 21वी शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद निरंजन राजभर वर्ष 1970 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने प्राणों की आहुति दे दी। शहीद के पुत्र कैलाश राजभर ने पुष्पांजलि अर्पित किया तो उनके आंखों से आंसू आ गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ रामाशंकर राजभर ने कहा कि शहीद किसी जाति व धर्म का नहीं होता है। वह सब का होता है। सभी लोगों को शहीद

परिवार का सम्मान करना चाहिए। शहीद होने के बाद क्षेत्र का गौरव बढ़ जाता है। शहीद के पुत्र कैलाश राजभर ने बताया कि पिताजी के शहीद होने के बाद अब तक पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और पार्क के जमीन नहीं मिली है इस मौके पर विधान परिषद प्रतिनिधि सुधीर राजभर के हाथों 101 विधवा महिलाओं को कम्बल वितरित किया गया ।इस अवसर पर बिरहा कलाकार चंद्रहास राजभर,विजय राजभर, मन्नू राजभर ने बिरहा के माध्यम से शहीद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर देवेंद्र यादव उर्फ मटरू, अनिल राजभर रामनिवास कवि,लालू राजभर, रामउग्र राजभर,पारस यादव, चंचल पहलवान, मनोज राजभर,संजय प्रधान, मन्नू राजभर, गुड्डू गुप्ता प्रधान, अवधेश राजभर, श्रवण राजभर, सप्पू गुप्ता राजकुमार राजभर, आदि थे। अध्यक्षता शहीद विनोद राजभर के पिता तिलकधारी राजभर व संचालन रामनरायण राजभर ने किया। शहीद के पुत्र कैलाश राजभर ने आये हुये सभी लोगों के प्रति आभार जताया।


