मारपीट में फरार पिता पुत्र को दुल्लहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर - दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के चौहान मार्केट में बीते शुक्रवार को दोपहर में पुरानी जमीन के विवाद को लेकर स्थानीय दबंगों ने महिला को लात घूसों से जमकर पीटा था इतना ही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया था मेडिकल और कोल्डड्रिंक भी बाहर फेंक दिया था। इस घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस मारपीट का विडियो किसी राहगीर ने कैमरे में क़ैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इस मामले पर पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में सुभाष यादव, श्री यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।


