जंगीपुर पुर्व सभासद के घर से लाखों के जेवर और कैश पर चोरों ने किया हाथ साफ
गाज़ीपुर - जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 11 गांधीनगर में बुधवार की रात्रि में चोरों ने मांगलिक कार्यक्रम में गए परिवार के घर में लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में आशीष जायसवाल पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल जायसवाल अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं वह बुधवार की सुबह वाराणसी स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे आज सुबह जब परिवार के साथ घर आए तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है इसके बाद खतरे को भापते हुए वह घर में पहुंचे और कमरे में आलमारी और बेड से सामान बिखरा हुआ देखकर वह आवाक रह गए। पीड़ित आशीष जायसवाल ने बताया कि घर के आलमारी और बेड में सोने और चांदी के जेवर रखे गए थे जिन में लाखों के जेवर और 15000 कैश गायब दिखे । दवा व्यवसायिक आशीष जायसवाल जंगीपुर बाजार में जायसवाल मेडिकल स्टोर के संचालक भी है वही उनके छोटे भाई अभिषेक कुमार जायसवाल गांधीनगर वार्ड नंबर 11 से पूर्व में सभासद भी रह चुके हैं। इस चोरी की घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है।इस घटना को लेकर जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई है पीड़ित के द्वारा मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले पर कार्रवाई चल रही है।


