कल बंद रहेंगे कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय
गाजीपुर जिला अधिकारी के आदेश के क्रम में इस समय चल रहे प्रचंड ठंड और गलन को देखते हुए जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों को दिनांक 27 जनवरी को अवकास रहेगा पर समस्त परिषदीय अध्यापक शिक्षामित्र और अनुदेशक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने प्रशासकीय कार्यों को करेंगे ।
इस सूचना की जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित है।



