राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने पर प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन को भेजा गया जेल

राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने पर प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन को भेजा गया जेल

गाज़ीपुर: कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के दुधौड़ा गांव में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ गांव के लोगों के द्वारा अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधी धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है । मालूम हो कि कोतवाली थाना क्षेत्र के दुधौड़ा गांव में उप जिला अधिकारी कासिमाबाद के न्यायालय के आदेश पर राविवार को राजस्व निरीक्षक घरीहां मुख्तार यादव और लेखपाल लाल जी राम और जयप्रकाश यादव के साथ थाने से दो पुलिसकर्मी शिव मुनि सिंह की खेत की पैमाइश के साथ पत्थर गाड़ी करने के लिए गए थे । बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव के ही आलोक सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह और अर्जुन राजभर पुत्र राजभर और श्याम सुंदर राजभर पुत्र दुर्जन राजभर के खिलाफ़ राजस्व निरीक्षक मुख्तार यादव के द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया कि इन लोगों ने पैमाइश करने से रोकने के साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए तथा सरकारी कार्य में बांधा बार-बार डाल रहे थे । पुलिस ने राजस्व निरीक्षक मुख्तार यादव की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया इधर सोमवार को तहसील खुलते ही उप जिलाधिकारी कासिमाबाद और तहसीलदार के न्यायालय में तीनों आरोपी पहुंचकर हुड़दंगी करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे थे। लगातार समझाने के बाद जब नहीं माने तो उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद ने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे को सूचना देकर तीनों को गिरफ्तार करा दिया । तीनों आरोपियों को सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया । इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि पैमाइश के दौरान विवाद के साथ न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था सोमवार को उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के न्यायालय में तेज आवाज में बात करने के साथ न्यायालय कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीनों को तहसील से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।