महाहर धाम घटना स्थल पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री आक्रोशित ग्रामीणों के शिकायत पर क्षेत्रिय एसडीओ जेई समेत लाइनमैन को किया निलंबित

महाहर धाम घटना स्थल पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री आक्रोशित ग्रामीणों के शिकायत पर क्षेत्रिय एसडीओ जेई समेत लाइनमैन को किया निलंबित

गाजीपुर जिले में एक बस के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से दुःखद हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी वहीं कई लोग झुलस गए हैं। ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने घटना की जानकारी होते ही तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ऊर्जा मंत्रीके घटना स्थल पर पहुंचते ही स्थानीय बृजेश सिंह और प्रवीण पटवा ने क्षेत्रीय एसडीओ संतोष चौधरी और अवर अभियंता प्रदीप कुमार राय के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्य को लेकर निस्कृय रहने के आरोप भी लगाया जिस पर मंत्री श्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एस डी ओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्री श्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।