गुड्डू राजभर और राजेश भारद्वाज पहुंचें योगी दरबार, जनपद में मचा हलचल 

गुड्डू राजभर और राजेश भारद्वाज पहुंचें योगी दरबार, जनपद में मचा हलचल 

गाजीपुर भारतीय जनता यूवा मोर्चा आजकल सुर्खियों में बना हुआ है कारण यह है कि एक ही समाज से आने वाले दो युवा चेहरे अपने समाज के वरिष्ठ भाजपाइयों को पीछे छोड़ रहे हैं कारण एकमात्र पूर्व में हुए महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर जनपद में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जिला मुख्यालय पर एक भारी जनसभा कर राजभर एकता को और राजभरों में अपनी पकड़ दिखाने के लिए भव्य कार्यक्रम किए थे। जिसमें वह सफल भी हुए लेकिन कार्यक्रम की सफलता का पूरा का पूरा श्रेय अनिल राजभर ने युवा मोर्चा के चेहरे गुड्डू राजभर और राजेश भारद्वाज को दिया।

दोनो युवाओं ने अपने कैबिनेट मंत्री के सम्मान के लिए पूरे जनपद में दिन रात छोटी मोटी नुक्कड़ सभाएं कर प्रत्येक ग्राम सभाओं में जाकर महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर भीड़ इकट्ठा करने में अहम भूमिका निभाए थे फिर भी कार्यक्रम के बाद सुबह में अखबार की सुर्खियों में कैबिनेट मंत्री की किरकिरी होनी तय थी क्योंकि राजभर समाज के जनपद में सैकड़ों चर्चित चेहरे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश राजभर के गांव बिहरा में हनुमान मंदिर पर महाराजा सुहेलदेव शौर्य दिवस के रूप में हजारों की संख्या में मना कर पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया था क्या भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है आखिर ऐसा क्यों भाजपा में एक ही समाज के कैबिनेट मंत्री का जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम फिर दूसरे जगह कार्यक्रताओं का कार्यक्रम क्यों जहां जिला मुख्यालय पर एमएलसी विशाल सिंह ,चंचल जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित दर्जनभर पदाधिकारी और पूर्व विधायक मंचासीन रहे वही बिहरा में दो बार विधायक रहे कालीचरण राजभर के साथ लगभग दर्जनभर ग्राम प्रधान के साथ भाजपा के झंडा के तले कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लेकिन शायद यही वजह है कि अब कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने दोनों रत्नों को राजधानी में बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया और आशीर्वाद भी दिलवाया साथ ही इस मौके पर दोनों युवा चेहरों ने जनपद वासियों की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। इस मौके पर खास यह रहा की कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मुख्यमंत्री से अपने दोनों युवा चेहरे राजेश राजभर और गुड्डू राजभर के लिए पूर्व में हुए गाजीपुर जनपद में महाराजा सुहेलदेव शौर्य दिवस को सफल बनाने का श्रेय भी दिया जिस पर मुख्यमंत्री के तरफ से कैबिनेट मंत्री के दोनों रत्नों को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने और समाज में चलकर एक करने का आदेश भी प्राप्त हुआ। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की फोटो शेयर होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चे आम हो गए क्या अनिल राजभर पूर्व में हुए कार्यक्रम में किरकिरी कराने वाले वरिष्ठ राजभर समाज के भाजपाइयों को 

साधने के लिए कैबिनेट मंत्री ने ऐसा किया अब चाहे जो भी हो लेकिन यह तो तय है दोनों चेहरे अब एक नई उड़ान भरने को तैयार है।