मनिहारी मे होली मिलन समारोह बना चर्चा का विषय
गाजीपुर मनिहारी विकासखंड में होली मिलन समारोह बना चर्चा का विषय वर्तमान प्रमुख के द्वारा रखा गया होली मिलन समारोह में ना के बराबर सदस्य मौजूद रहे ।
वही वर्तमान प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु के आवास पर होली मिलन समारोह में 90 परसेंट की संख्या में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।

इस मौके पर होली मिलन समारोह का शुभारंभ चर्चित बिरहा गायक नंदलाल रवि के द्वारा होली गीत गाकर किया गया वहीं होली के गीत पर झूमते हुए सदस्यों ने अबीर गुलाल उड़ा कर खुशियां जाहिर की इस समारोह में आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों का एक स्वर में मनिहारी बचाओ नारा लगने से पूरा का पूरा माहौल ऊर्जावान हो गया एक स्वर में बाहरी भगाओ मनिहारी बचाओ का नारा लगते ही प्रधान संघ जिंदाबाद राकेश सिंह अंशु जिंदाबाद का नारा लगने लगा वक्ताओं की घड़ी में मनिहारी ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशू ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम है क्षेत्र के सदस्यों का सम्मान कभी नहीं किया गया वह चाहे ग्राम प्रधान हो क्षेत्र पंचायत सदस्य हो या पूर्व ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य हो मनिहारी में मैं हूं राजा का भाषा बोला जाता रहा है आज इस कार्यक्रम मे जिस तरह से एकजुटता देखने को मिल रही है इससे यह साफ-साफ संकेत है कि आने वाला कल मनिहारी ब्लॉक के लिए कुछ अच्छा होने वाला है जिनको यह लगता था कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मात्र एक जनप्रतिनिधि हैं उनको भी आज के कार्यक्रम से झटका लगा है जनप्रतिनिधि जनता के द्वारा चुने होते हैं जो उनका सम्मान नहीं कर सकता वह उनका नेता नहीं हो सकता इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राकेश सिंह अंशु ने कहा कि मनिहारी में सम्मान की लड़ाई चल रही है स्वाभिमान की लड़ाई चल रही है आज प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है एक ऐसे ब्लॉक प्रमुख के द्वारा ब्लॉक के विकास कार्यों का संचालन किया जा रहा है जिसमें मात्र लूटपाट मची हुई है नाम का काम या काम का नाम यह समझने के लिए प्रत्येक जनप्रतिनिधि उत्सुक रहता है आलम यह है कि आए दिन किसी न किसी जनप्रतिनिधि को सम्मान के लिए भटकना पड़ता था लेकिन अब सम्मानित जनप्रतिनिधियों को काम और सम्मान दोनों प्राप्त होगा होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रधान संघ जिला महासचिव विनोद गुप्ता, पूर्व प्रधान सब्बल सिंह, जेपी यादव, ज्ञानेंद्र गुप्ता, बुधराम यादव, सुभासपा नेता पंकज दुबे, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, डॉक्टर खालिद, चंदन पासवान, गुड्डू राजभर, धर्मेंद्र यादव , अरविंद यादव, हरि राजभर मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह ज्येष्ठ प्रमुख और संचालन रितेश कुमार ने किया और प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशू ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।


