एम.एन. बालिका महाविद्यालय में दिलाया गया मतदान के लिए शपथ
बिरनो - एम.एन. बालिका महाविद्यालय सरदरपुर क्यामपुर विरनो के प्रांगण में निदेशक सुनील सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । इस दौरान विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक ने मतदान के महत्व को समझाया ।

इसके बाद शिक्षको , कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को इसकी शपथ भी दिलाई । उन्होंने आम नागरिकों को मतदाता पंजीकरण करने तथा शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश सिंह कुशवाहा समस्त अध्यापक रामजी कन्नौजिया ,रामलाल यादव ,उमेश राजभर,मनोज रावत,चंद्रशेखर कुमार ,राकेश यादव उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के को ऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने किया।


