आधुनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध मेदांता नोएडा ने किया चिकित्सा क्षेत्र में एक वर्ष पूर्ण

आधुनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध मेदांता नोएडा ने किया चिकित्सा क्षेत्र में एक वर्ष पूर्ण

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। उत्तर प्रदेश में नोएडा ने आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख केन्द्र के रुप में उभरे मेदांता नोएडा ने आज यहां एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस दौरान यहां 75 हजार से अधिक मरीजों और 15 हजार से अधिक प्रक्रियाओं से जटिल और विशेषज्ञ इलाज के केंद्र के रूप में नोएडा की बढ़ती भूमिका सामने आई है।

अपने एक साल के क्लिनिकल सफर में मेदांता नोएडा में बड़ी संख्या में मरीज आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। जहां पहले जटिल समस्याओं से ग्रस्त मरीजों का इलाज केवल बड़े शहरों तक ही सीमित था। वहीं मेदांता ने उत्तर प्रदेश को एक नया आयाम दिया है। 550 बेड वाले इस आधुनिक अस्पताल में अब तक 3 लाख से अधिक ओपीडी और 75 हजार से अधिक अलग-अलग समस्याओं से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा चुका है। वहीं अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान 15 हजार से अधिक सर्जरी भी की गई हैं। जिनमें 240 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 40 से अधिक वाल्व रिप्लेसमेंट प्रक्रियाएं शामिल हैं। जिसके कारण नोएडा में अब आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मरीजों को जटिल बीमारियों का इलाज अपने घर के नजदीक मिल रहा है।

चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नरेश त्रेहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेदांता नोएडा की शुरुआत केवल एक नए अस्पताल के रूप में नहीं बल्कि इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने बताया कि यहां आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का नतीजा है कि मरीजों का भरोसा तो बढ़ ही रहा है वहीं उन्हें बेहतर इलाज अपने घर के नजदीक ही बेहतरीन चिकित्सा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा आज मेदांता नोएडा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक तकनीक और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय के जरिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही भारत और विदेश से आने वाले मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य ऐसा संस्थान तैयार करना है जिसका प्रभाव अस्पताल की सीमाओं से आगे स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करना है। उन्होंने बताया मेदांता नोएडा में अब तक 240 से अधिक रोबोटिक सर्जरी के अलावा, जटिल हृदय रोग के उपचारों के लिए 40 से अधिक वाल्व रिप्लेसमेंट प्रक्रियाएं भी की गई हैं। 

अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के साथ-साथ आधुनिक जांच और इंटरवेंशनल तकनीक की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की खासियत यह है कि मेदांता नोएडा में तकनीक को केवल एक साधन या उपलब्धि के रूप में नहीं देखा जाता बल्कि इसका उपयोग इस क्षेत्र में जटिल उपचार और प्रक्रियाओं की सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैसे-जैसे क्षेत्र में विशेषज्ञ अस्पताल, जांच सुविधाएं, अनुभवी डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। मेदांता नोएडा उत्तर प्रदेश और पूरे एनसीआर के मरीजों को सेवाएं देने वाले एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। यह बदलाव नोएडा के लिए मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का अवसर भी पैदा करता है।

विशेषकर मध्य पूर्व, अफ्रीका और अन्य देशों से आने वाले मरीजों के लिए मेदांता नोएडा में उपलब्ध आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं। जो कि भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर से मरीजों को आकर्षित करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा मेदांता नोएडा के पहला वर्ष में ही आधुनिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अब मरीजों के घर के करीब पहुंच रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ दीपक गोविल, डॉविवेक टंडन, डॉ संजय गुप्ता, डॉ दुश्यंत नडार, डॉ संजय कुमार, डॉ मनोज सिंघल, डॉ तरुण कुमार, डॉ राहुल गुप्ता, डॉ प्रिया बंसल आदि विशेषज्ञों की एक पूरी टीम मौजूद रही।