जान से मारने की धमकी और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
गाजीपुर भाजपा नेता और जंगीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी गुप्ता को एक बदमाश के द्वारा व्हाट्सएप मैसेज के से बीते अगस्त माह के 30 तारीख को धमकी भरे लहजे में 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई और रुपए नहीं देने पर पूरे परिवार को कच्चा चबा जाने के साथ ही विद्यालय को भी जला देने का मैसेज दिया गया था इस घटना के बाद से ही पूर्व चेयरमैन का पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। जहां पर चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता के द्वारा दर्जनों व्यापारियों के साथ जंगीपुर थानाध्यक्ष को तहरीर भी दिया गया था लेकिन लगभग तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होता देख एक्शन में आए भाजपा नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से इस मामले को लेकर मुलाकात किया इस संबंध में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में जहां बाबा की सरकार है गुंडे मवाली प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेल में है माफियाओं पर प्रदेश की पुलिस कहर बनकर टूट रही है ऐसे में ऐसा कौन सा माफिया है जो व्हाट्सएप के जरिए खुलेआम आज भी फिरौती मांग रहा है तीन दिन बीत जाने के बाद भी जहां पुलिस अब तक यह पता लगा पाने में भी फेल है कि इस नंबर का प्रयोग करता कौन है जबकि मेरे द्वारा प्रमाण प्रस्तुत भी किया गया है इस घटना के बाद व्यापारी समाज पूरी तरह से लामबंद है।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने कहा कि आज प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी पुलिस विभाग में भी ऐसे हैं जो सरकार की किरकिरी कराने से बाज नहीं आ रहे हैं उनकी कार्यशैली पर बार-बार सवाल उठता रहता है वरना पूरे प्रदेश में जहां माफिया अपनी जान की भीख मांग रहे हैं छूट भैया बदमाश या तो दुनिया छोड़ चुके हैं या फिर जेल में अपना ठिकाना बनाने को मजबूर है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी और फिरौती की मांग करने वाले पर अब तक कार्यवाही नहीं हो पाना गाजीपुर की पुलिस पर सवाल बना हुआ है अगर जल्द से जल्द इस मामले का पर्दाफाश नहीं होता है तो जनपद की पुलिस का काला चिट्ठा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम किया जाएगा इस संबंध में गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में जो भी अपराधी है उसे पर दो से तीन दिन में गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

इस मौके पर जिला अधिकारी और एस पी से मिलने वालों में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय, विधानसभा जंगीपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू, वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा बाबा, श्यामलाल मद्देशिया सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता मौजुद रहे।


