नानी और मामा के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, हुई मौत

नानी और मामा के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, हुई मौत

गाजीपुर  कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोडरा निवासी एक 14 वर्षीय किशोर कृष्णा चौहान रविवार को अपनी नानी संजू चौहान और उनके पुत्र पंचदेव के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए गया था।जहा स्नान के दौरान पंचदेव चौहान डूबने लगा। जिसे बचाने के दौरान कृष्णा चौहान के डूबने से मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गाजीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद शव मिला ।उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी गुड्डू चौहान कासिमाबाद स्थानीय क्षेत्र के यूसुफपुर रोड कोडारा में मकान बनवाकर रहते हैं। मृतक कृष्णा चौहान के मां का ननिहाल नसरुद्दीनपुर है। रविवार की सुबह कृष्णा अपनी नानी संजू चौहान और उनके पुत्र पंचदेव चौहान के साथ गाजीपुर गंगा स्नान करने गया हुआ था । जहां बताया जा रहा है कि घाट पर स्नान के दौरान पंचदेव गहरे पानी में चला गया। इस दौरान आसपास के लोग बचाने में लग गए तभी कृष्णा भी पंचदेव को बचाने के दौरान डूब गया ।यह सुनते ही स्नान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक किशोर के मां का ननिहाल स्थानीय क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर है। मृतक किशोर के परिजन स्थानीय क्षेत्र के यूसुफु रोड कोडरा मौजा में अपना मकान बनाकर रहते हैं ।पिता गुड्डू चौहान मुंबई में काम करते हैं। वही इस घटना को लेकर मां संगीता चौहान सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।