नवागत बिरनो थानाध्यक्ष को भैंस चोरों ने दिया चुनौती 

नवागत बिरनो थानाध्यक्ष को भैंस चोरों ने दिया चुनौती 

गाजीपुर   बिरनो ।जहां दुकानों से लेकर घरों में भी चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही है वहीं भैंस चोरी की वारदातें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। भैंस बाहर खुले में बांधी हुई हो या फिर पशुपालक द्वारा अपने बाड़े में, कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। चोर भैंसों को धड़ल्ले से चोरी कर रहे है।हालात ये हैं कि तीन दिन से आधा दर्जन भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। ऐसा ही एक मामला बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत तियरा गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र लालचंद राम की बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा खुटे से बंधी दो भैंसों को चोरों द्वारा चोरी कर लिया है वहीं परिवार के लोगों द्वारा सुबह भोर में उठकर देखा कि खुटे से बंधी भैंस गायब है काफी खोजबीन करने के बाद भैंस नहीं मिला तो पीड़ित व्यक्ति ने बिरनो थानाध्यक्ष को लिखित रूप से तहरीर दिया वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि भैंस चोरी की घटनाओं की जानकारी है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो रहे है कि विरोध करने पर पशुपालकों पर हमला किया जाने लगा है। लगातार की जा रही भैंस चोरी की वारदातों से पशुपालकों में भय का माहौल बन रहा है तो वहीं ये चोर पुलिस के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। चोरी के भय के चलते अनेकों पशु पालक अब पशुओं को बाहर खुले में बांधने से परहेज करने लगे हैं। भैंस चोरी की वारदातें तीन दिन से एकाएक ही बढ़ी है, जिससे आंशका जताई जा रही है कि भैंस चोर गिरोह सक्रिय है, जो दिन में रेकी करता है तो रात को वारदात को अंजाम दे दिया जाता है। भैंस चोर अपने साथ वाहन लेकर जाते हैं, जिसमें वे भैंस को लादकर फरार हो जाते हैं। भैंस चोरी की वारदातें जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हर थाना क्षेत्र में सामने आ चुकी है। लोग पुलिस को शिकायत देने के साथ-साथ चोरों पर काबू पाने की भी गुहार लगा रहे हैं, लेकिन भैंस चोरी की वारदातें कम होने की बजाए बढ़ रही है। बता दें कि भैंस की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। सामान्य तौर पर भैंस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक ही मानी जाती है। सुभाष सिंह संदीप कुमार सोनू राजभर आदि पशुपालकों की मानें तो भैंसों की कीमतों में आई बढ़ोत्तरी के चलते ही ये वारदातें अधिक होने लगी है। पुलिस भी महज शिकायत दर्ज करने तक ही सिमटकर रह गई है।

इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहुत जल्द चोरों पर गिरफ्तारी कर कार्यवाही किया जायेगा।