तीन वांछित अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल

तीन वांछित अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल

  गाजीपुर - थाना सादात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह जनपद गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24/02/2024 को थाना सादात गाजीपुर की टीम द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सैदपुर, गाजीपुर द्वारा निर्गत एनबीडब्लू के सिलसिले में मु0नं0 4210/20 धारा 147/323/504/427 आईपीसी से संबन्धित 03 नफर वारंटी 1.प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश यादव पुत्र रामजीत यादव 2.अजय यादव पुत्र कैलाश यादव 3.कैलाश यादव पुत्र लक्षीराम यादव समस्त निवासीगण ग्राम सरैया थाना सादात गाजीपुर, को उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार मय हमराह का0 दिलीप कुमार, का0 प्रशान्त कुमार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। बाद गिरफ्तारी वारन्टीगण उपरोक्त के नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।