एक करोड़ दस लाख की हिरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर थाना रामपुर माँझा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा कुल 1170 ग्राम नाजायज हेरोईन (जिसकी अनुमानित अन्तररार्ष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड 10 लाख) व एक अदद सफारी गाड़ी के साथ 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज को थाना प्रभारी रामपुरमाँझा व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए मुखबिरी सूचना के आधार पर कुल 1170 ग्राम नाजायज हेरोईन व अपराध में प्रयुक्त 1 वाहन सफारी के साथ 4 अभियुक्त 1. राजेश सिंह यादव उर्फ रंगीला यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव नि0 ग्राम देवकली थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर 2. अंकित सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ यादव नि0 देवकली थाना रामपुर मांझा गाजीपुर 3. मनोहर लाल पुत्र हीरा लाल ग्राम बिनोलिया थाना अकलेरा जनपद झालावाड़ राजस्थान 4. दुर्गा लाल पुत्र फूल सिंह निवासी जिकडिया थाना गाटोली जनपद झालावाड़ राजस्थान को नियमानुसार मलिकशाहपुर बहद रेलवे अण्डर पास थाना रामपुरमाँझा जनपद गाजीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से समय करीब 15.40 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके का फायदा उठाकर एक अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर माझाँ जनपद गाजीपुर भागने में सफल रहा । अभियुक्तगण के विरुद्ध फर्द के आधार पर थाना स्थानीय पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


