आम के पेड़ की लकड़ी लदे पिक अप को वन विभाग ने लिया कब्जे में

आम के पेड़ की लकड़ी लदे पिक अप को वन विभाग ने लिया कब्जे में

बिरनो- एक सप्ताह पुर्व ही सागौन के पेड़ का बिना परमिशन कटाई करने में वन विभाग द्वारा एक पर मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकीन हरियाली के दुश्मनों ने एक बार फिर से हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी।

 हरे पेड़ों की कटाई का सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने कटी हुई लकड़ी से भरे पिक अप को कब्जे में ले लिया । पेड़ों का कटान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया को करते हुए और मय लकड़ी के साथ पिक अप को सीज करने की प्रक्रिया में जुट गई।

बिरनो क्षेत्र के बिठौरा गांव में वन विभाग की टीम ने आज दोपहर में ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे रहे आम के पेड़ की कटाई की मुखबिर द्वारा सूचना पर तभी मुखबिर की सूचना पर बिट प्रभारी और वनरक्षक सुनील कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण और ठेकेदार ने कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर हंगामा करते हुए विरोध करने लगे। इसके बाद वनरक्षक सुनील कुमार ने इस घटनाक्रम की सूचना क्षेत्र प्रभारी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी मरदह विशाल गुप्ता को दिया सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल गुप्ता मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विरोध कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ते हुए आम की लकड़ी से लदे पीक अप को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गए।

 इस संबंध में सेक्सन प्रभारी और क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि एक पिकअप पर लदा हुआ आम की लकड़ी के साथ पिकअप को कब्जे में लेते हुए सीज करने की कार्यवाही की गई है संबंधितों पर भी कार्यवाही करने की प्रक्रिया चल रही है।