वन इंडिया फैमली मार्ट का जनपद में हुए एक साल पूरे
गाज़ीपुर शहर स्थित वंशी बाजार बैंक आफ बड़ौदा के निकट वन इंडिया फैमली मार्ट में सोमवार को सफलता के प्रथम वर्ष पर शालगिरह के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित और केक काटकर 1 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहां थी जनपद के विकास की कड़ी में 1 नाम वन इंडिया फैमिली मार्ट का भी आता है क्योंकि जनपद में जब तक व्यवसाय या फिर कहे तो आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जनपद से बाहर ना जाकर अपने जिले में ही अपने आवश्यकता की सामानों की खरीदारी हो पाती है और अच्छी क्वालिटी भी प्राप्त होती है तो हमें लगता है कि इस रूप में भी वन इंडिया फैमिली मार्ट का नाम जरूर आता है इस मार्ट में आने पर लगभग जरूरत की सभी सामान उपलब्ध है जो हम बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

आज के दिन फैमिली मार्ट के द्वारा अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही सुंदर ऑफर के रूप में दिया गया है जिसमें कोई भी प्रोडक्ट दो लेने पर एक फ्री के रूप में दिया जा रहा है इससे जनपद के लोगों को खरीदारी करने में खुशी भी होगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल प्रभारी यातायात सुशील मिश्रा समाजसेवी जयप्रकाश अग्रहरि सहायक अभियंता जल निगम प्रभु नाथ यादव सहित एरिया मैनेजर विवेक पांडे, मैनेजर नितिन सिंह ,अनिल सिंह ,यतेंद्र यादव, रजनीश मौजूद रहे।


