मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजी ब्रिज के उद्घाटन के साथ ही कटरा श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे नेटवर्क जम्मू-कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान
विनोद कुमार सिंह (स्वतंत्र पत्रकार)
भारत की पहचान विभिन्नता, विविधता की विशेषता से होती है। जिसका उदाहरण कशमीर से कन्या कुमारी तक दी जाती है। तभी तो कशमीर को भारत माँ की मुकुट कही जाती है।आज फिर कशमीर की चर्चा चारो ओर हो रही है। हो भी क्यूँ नही ,लैकिन विषय अलग है। विकाश की गति गाथा की है। आपरेशन सिंदुर की सफलता के बाद आज स्वयं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश वासियों को 46000 करोड़ रुपये से अधिक विकाश परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे ।इस अवशर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कटरा में एक जनसभा में बोलते हुए कहा कि उधमपुर – श्रीनगर – बारामूला रेल नेटवर्क सिर्फ नाम नहीं है,बल्कि जम्मू – कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान है।उन्होंने कहा कि यह भुमि “वीर जोरावर सिंह जी की है, मैं इस धरती को प्रणाम करता हूं।आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर रेल नेटवर्क से जुड़ गई है।कश्मीर से कन्याकुमारी अब रेलवे नेटवर्क के लिए भी हकीकत बन गया है। उधमपुर – श्रीनगर – बारामूला रेल नटवर्क सिर्फ नाम नहीं है बल्कि जम्मू – कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान है।मैं कल सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान देख रहा था और उन्होंने अभी भी बताया – आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों को सपना पूरा हुआ है। इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। बीच में कोरोना के कारण अनेक मुसीबत आईं लेकिन हम डटे रहे।”
20°C में भी दौड़ेगी ट्रेन!सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे कटरा से श्रीनगर, मोदी ने कहा, “ये प्रोजेक्ट पूरा करना मुश्किल था, चुनौतीपूर्ण था लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है।आज जम्मू-कश्मीर में बन रहे अनेकों ऑल वेदर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स इसका उदाहरण हैं।कुछ महीने पहले ही सोनमर्ग टनल पूरी हुई है।कुछ समय पहले ही मैं चिनाब और अंजी ब्रिज से होकर आपके बीच आया हूं।इन पुलों पर चलते हुए भारत के बुलंद इरादों को, .हमारे इंजीनियर्स,हमारे श्रमिकों के हुनर और हौसले को जिया है।”प्रधानमंत्री बोले, “ये पीर पंजाल की दुर्गम पर खड़ी भारत की शक्ति का जीवंत प्रतीक है। ये भारत के उज्ज्वल भविष्य की सिंह गर्जना है। ये दिखाता है कि विकसित भारत का सपना जितना बड़ा है,उतना ही बुलंद हमारा हौसला और हमारा सामर्थ है। मोदी ने चिनाब रेलवे पुल और अंजी नदी पर भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का उद्घाटन किया। यह पुल पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को जोड़ती हैं ये बड़ी टनल्स उधमपुर- श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक की बात करें तो इस रास्ते में कई ऐसी सुरंगें हैं जो इस रेल लिंक को इंजीनियरिंग का एक अनोखा नमूना बनाती हैं।272 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग में से लगभग 119 किलोमीटर की यात्रा 36 सुरंगों से होकर गुजरती है,जिसमें भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग T-50 भी शामिल है।


