पूर्व प्रधान स्वर्गीय रामबली चौहान का मनाया गया पांचवा पुण्यतिथि
बिरनो । विकासखंड के बोगना ग्राम पंचायत में दो दशकों तक ग्राम प्रधान रहे स्वर्गीय रामबली चौहान की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि ।
इस पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए स्व रामबली चौहान की चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज यह कार्यक्रम सिर्फ पुण्यतिथि का नहीं बल्कि एक संदेश का है क्योंकि जो पहचान स्व रामबली चौहान जी ने दो दशकों तक ग्राम पंचायत में ग्रामवासियों के सेवा भाव में लगाया आज उनके स्वर्ग लोक में चले जाने के बाद भी उनके परिवार जनों के द्वारा गांव की गरीब विधवा विकलांग वृद्ध पुरुष और महिलाओं का कंबल वितरित कर एक पुनित कार्य भी किया जाता है जिसके लिए यह परिवार बहुत धन्यबाद का पात्र है ।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से एक अलख जगाने का और समाज में एक संदेश देने का कार्य किया जाता है की अपने पुरखों का सम्मान और स्वाभिमान का ख्याल रखना सभी लोगों का कर्तव्य है परिवार में और समाज में एकता की बहुत आवश्यकता है। इस मौके पर 501 पुरुष और महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर अवधेश राजभर, चंद्रभान चौबे, बृजभान सिंह, डॉ रामा चौहान ,डॉ रमाशंकर राजभर, कांग्रेस नेता चंद्रिका सिंह, बसपा नेता सुभाष राम ,राकेश यादव, अशोक राम ,बंसी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजन्म चौहान और संचालन जिला पंचायत सदस्य शैलेश यादव ने किया कार्यक्रम के आयोजक प्रभाकर चौहान ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।


