पति नहीं मोबाइल चाहिए बोली विवाहिता,
जखनियां गाजीपुर, भुड़कुड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के गौराखास के रहने वाले ससुराल पक्ष व बरहट थाना शादियाबाद की रहने वाली कन्या पक्ष दोनों के बीच कोतवाली थाना के बगल में बनें शिव मन्दिर पर घंटों पंचायत हुई फिर भी बात नहीं बनी तो मामला भुड़कुड़ा कोतवाली थाने में पहुंचा जहां से दोनों एक दूसरे के साथ जिनें-मरने की क़समों व पति-पत्नी के बंधन से हुए अलग हुवे वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई 2022 को पूरे विधि विधान से दोनों के घर वालों की रजामन्दी से विवाह हुआ और उसके बाद दुल्हन कुच्छ दिन अपने ससुराल में रहनें के बाद मायके चली गई लेकिन दोनों में मोबाइल फोन से बात करने को लेकर अनबन होने लगी मामला धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया और दोनों परिवार की रजामंदी से समझौता कराया गया जिसके बाद होली के बाद विदाई का दिन रखा गया दुल्हन अपने ससुराल आई और फिर मोबाईल फोन से दूसरे से बात करने को लेकर दोनों में कहा सुनी होने लगी और दुल्हन अपने मायके वालों को बुलाकर घंटों पंचायत की जिसके बाद सम्मानित जनों के लाख समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी तो मामला थाने में पहुंचा जहां लड़की और लड़के के आपसी समझौते की बात की गई जिसमें मोबाइल फोन को लेकर हो रहे टकराव के बाद फैसला लिया गया कि मोबाइल फोन पति के पास रहेगा जब किसी मायके पक्ष का फोन आएगा तो पति बात करा देगा लेकिन यह बात दुल्हन को नागवार लगा दुल्हन ने कहा कि यदि मोबाइल हमारे पास नहीं रहेगी तो मैं पति के साथ नहीं रहूंगी जिस पर साफ इनकार करने के बाद सम्मानित जन व पुलिस ने यह निर्णय लिया कि इनकी जो इच्छा करें दोनों परिवार जन मिलकर कर सकते हैं जिस पर पति पत्नी ने स्टांप पेपर पर लिखित रूप से बयान दिया कि हम लोग अपनी रजामंदी से अलग रहना चाहते हैं दहेज के सामान का लेनदेन करने के बाद दोनों जुदा होकर अपने अपने घर चले गए


