सो रहे अधेड़ कि गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
गाज़ीपुर दिलदार नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्चा गांव के बाहर बने डेरा में सो रहे एक अधेड़ कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ।घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की।
खबर है कि नई बस्ती निवासी हरेंद्र बिंद का गांव के बाहर डेरा बना हुआ है।

वहां पर पशुओं को रखकर देखभाल किया जाता है वह रोज की तरह रात में खाना खाकर घर से डेरा पर सोने के लिए चले गए सुबह जब परिवार के लोग डेरा पर पहुंचे तो पाया कि जमीन पर खून फैला हुआ है यह देखकर सभी लोग शोर मचाने लगे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई घटना की जानकारी होते ही परिवार की महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी घटना के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ करने के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।


