डीजे लदा पिकअप ट्रक में घुसा दो की मौत ,एक की हालत गंभीर

डीजे लदा पिकअप ट्रक में घुसा दो की मौत ,एक की हालत गंभीर

गाजीपुर बिरनो-स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी अंकित कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र लालजी राम ,मुकेश कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र विनोद कुमार,अजय कुमार उम्र 17 वर्ष पुत्र सरजू राम तीनों युवक शनिवार की रात डीजे लेकर बलिया जा रहे थे तभी रसड़ा के पास खड़ी ट्रक में डीजे लदा मैजिक अनियंत्रिक होकर ट्रक में जा घुसा जिससे दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजुद ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल बलिया के लिए भेज दिया गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने के बाद गैर जनपद के लिए रेफर कर दिया गया वही इस हादसे के बाद गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक की पहचान अंकित कुमार उर्फ गोलू उम्र 18 वर्ष पुत्र लालजी राम, ग्राम मीरपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर मुकेश कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र विनोद कुमार मीरपुर बिरनो जनपद गाजीपुर बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों को जब सूचना मिली तो परिवार के लोगों के ऊपर आसमान टूट पड़ा वही क्षेत्र में इस घटना को लेकर मातम छाया हुआ है।

इस संबंध में रसड़ा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।