अवैध अतिक्रमण पर राजस्व विभाग ने किया नोटिस चस्पा
गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर बाजार में हुए सरकारी व कस्तकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व टीम ने अतिक्रमण कारियो पर किया नोटिस चस्पा ख़बर है कि बिरनो क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी राकेश कुमार सिंह पुत्र माधव सिंह के द्वारा गाजीपुर अपर जिलाधिकारी को पत्रक देकर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए सरकारी व कस्तकारी जमीन पर गुमती टाटी मड़ई रखकर अतिक्रमण को मुक्त करने की मांग की थी जिस पर अपर जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम जिसमें हिमांशु मोर्य अजीत सिंह अजय राय व क्षेत्रीय कानूनगो समेत तमाम राजस्व टीम के कर्मचारीयो के द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिन्हित कर नोटिस चस्पा करते हुए 10 दिन की मोहलत देते शख्त आदेश दिया कि आप लोग अपने से किए गए अतिक्रमण को हटा ले नहीं तो कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होंगे।


