आरडब्ल्यूए 55 द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

आरडब्ल्यूए 55 द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

नोएडा। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सेक्टर 55 सामुदायिक भवन में बडे ही हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर सेक्टर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत नारायण गोयल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, साथ ही उपस्थित आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और सेक्टर सम्मानित सदस्य द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश प्रेम की भावना प्रकट की गयी।

इस अवसर पर बच्चो द्वारा देश भक्ति गाने, चुटकले और नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर 58 थानाध्यक्ष और सेक्टर 56 चौकी इंचार्ज से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से आरडब्ल्यूए महासचिव राजेश अग्रवाल और आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष राजरानी द्वारा किया गया।

इसी बीच थानाध्यक्ष ने अपने भाषण में सभी से आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। श्री राम को अपना आदर्श मानना चाहिए। श्री राम के आदर्श और नियमों को अपने जीवन में लाना चाहिए। इस अवसर पर सेक्टर की कई सम्मानित सामाजिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से वीना गुप्ता, शेल माथुर, Mrs अनेजा, को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के पंकज शर्मा, कुलदीप शर्मा, नीरज शर्मा, ओपी गोयल, पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र बंसल, राकेश शर्मा, विद्या रावत, सुरेंद्र कुमार, राजीव अग्रवाल, निर्मल गोयल, मुक्त गोयल, उमा अग्रवाल के साथ साथ काफी संख्या में सेक्टर वासी उपस्थित रहे।