ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गाजीपुर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर द्वारा जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 26.08.2022 को प्रातः 10:00 बजे नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार गाज़ीपुर में आयोजित किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय श्रीमती सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं गुब्बारे उड़ाकर एवं 800 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को कहा कि समस्त विकासखंड से आए हुए प्रतिभागी अपने गांव जिला प्रदेश का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामनाएं है। खेल का संचालन कुमारी सिंधुजा यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गाजीपुर द्वारा विधा एथलेटिक्स, बालीवाल, कबड्डी, कुश्ती, भारत्तोलन में किया गया। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में राहुल कुमार गुप्ता प्रथम, विवेक राजभर द्वितीय,अभय यादव तृतीय 200 मीटर में अमित यादव प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय, अजीत राजभर तृतीय 400 मीटर में अमित यादव प्रथम, निर्भय यादव द्वितीय, मोहित प्रसाद तृतीय 800 मीटर में अनिल बिंद प्रथम, रोहित राजभर द्वितीय, निरंजन गिरी तृतीय 15 मीटर दौड़ में पवन कुमार राजभर प्रथम, अशोक यादव द्वितीय, राम लाल यादव तृतीय 3000 मीटर दौड़ में बृजेश यादव प्रथम, सोनू यादव द्वितीय, श्यामबली राजभर तृतीय बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में बबिता यादव प्रथम, रानी कुमारी द्वितीय, प्रिया राय तृतीय 200 मीटर में कविता यादव प्रथम, प्रिया राय द्वितीय, अमृता यादव तृतीय 400 मीटर में सीता कुमारी प्रथम नंदनी राजभर द्वितीय, प्रिया राय तृतीय 800 मीटर में सीता कुमारी प्रथम, संहिता खरवार द्वितीय, अंशु तृतीय बालीबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता में विकासखंड बिरनो प्रथम, विकासखंड भावरकोल द्वितीय, कबड्डी की प्रतियोगिता में विकासखंड सदर प्रथम, देवकली द्वितीय, कुश्ती बालक वर्ग 50 किलोग्राम की प्रतियोगिता में बृजेश साहनी प्रथम, दिनेश कनौजिया द्वितीय, भारत्तोलन 56 किलोग्राम में रामकरण चौहान मोहम्मदाबाद प्रथम, 50 किलोग्राम कुश्ती बालक वर्ग में बृजेश साहनी प्रथम दिनेश कनौजिया द्वितीय 54 किलोग्राम में अभिषेक यादव प्रथम अंशु पाल द्वितीय कुश्ती बालिका वर्ग 43 किलोग्राम में गुड़िया राजभर प्रथम बंदना मौर्या द्वितीय 46 किलोग्राम में चंद्रकला मौर्या प्रथम गुड़िया यादव द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में रामाधार सिंह यादव वॉलीबॉल कोच संगीता जी एथलेटिक्स कोच, अनूप राय , अनिल कुमार गोस्वामी, राम अवध, सिद्धार्थ कुशवाहा एवं वकार खान ,अखिलेश यादव, रविशंकर प्रसाद ,योगेंद्र राम ने विशेष योगदान दीया।

अंत में समापन श्री आशुतोष कुमार जी डिप्टी कलेक्टर/जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गाजीपुर द्वारा विजई खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वह पुरस्कार वितरित कर किया गया । और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।