रजत विहार निवासियों ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत का मंत्र उच्चारण कर अक्षत किए प्राप्त

रजत विहार निवासियों ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत का मंत्र उच्चारण कर अक्षत किए प्राप्त

नोएडा। सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में अयोध्या धाम से सुबह 10 बजे करीब पूजित अक्षत रजत विहार में संघ परिवार के द्वारा दिया गया।

अयोध्या से आए संघ परिवार का निवासीयो ने रजत विहार सी ब्लॉक के मैन गेट पर ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। 
सभी निवासी और संघ मिलकर ढोल नगाड़ों के साथ सोसायटी की परिक्रमा कर रजत विहार शिव शक्ति मंदिर में जाकर संपन्न हुई और अयोध्या से आए पूजित अक्षत का मंत्र उच्चारण कर अक्षत प्राप्त किया।

संघ परिवार द्धारा सभी निवासियो के घर घर जाकर 22 जनवरी को अयोध्या में अयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूजित अक्षत,और निमंत्रण दिया गया।

सभी निवासीयो ने संघ परिवार का आरती , और तिलक लगाकर अपने घरों में स्वागत किया गया। इस दौरान मन्दिर समिति के अध्यक्ष आर. के. पांडे, गोपाल शर्मा, एसएन मिश्रा, रविकांत शर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे।