अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल का चुनाव सम्पन्न
नोएडा।PNI News। सेक्टर 11 स्थित होटल नोएडा इंटरनेशनल में चुनाव अधिकारी लवकेश कुमार गोयल की देख रेख में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी लवकेश कुमार ने बताया कि पर्चा दाखिल करने के समय तक अध्यक्ष के लिए राधा कृष्ण गर्ग, महासचिव के लिए राज कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार अग्रवाल के अलावा किसी और ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। अतः मै चुनाव अधिकारी के रूप में संविधान के नियमानुसार सभी तीनों पदों पर निर्विरोध चुने जाने की घोषणा करता हूँ।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद राधा कृष्ण गर्ग ने अपनी ग्यारह सदस्यीय समिति की घोषणा की, जिसमें अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष के अलावा 8 और सदस्य हैं, जो संस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
चुनाव की घोषणा सम्पन्न होने के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित तीनों पदाधिकारियों का करतल ध्वनि के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और चुनाव अधिकारी को नियमानुसार शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए आभार व्यक्त किया तथा फूल माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद दिया।



