सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत

गाज़ीपुर  जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी उपेंद्र यादव बाइक से खाद लेकर घर जा रहे थे, तभी बाकरचक गांव के पास किसी जानवर से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी उपेंद्र यादव को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।