मुझ पर और मेरे परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमे लादे गए लेकिन मरना कबूल है झुकना नहीं - सांसद अफजाल अंसारी

मुझ पर और मेरे परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमे लादे गए लेकिन मरना कबूल है झुकना नहीं - सांसद अफजाल अंसारी

जंगीपुर आज बूथ  स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जंगीपुर के विधायक डाक्टर वीरेन्द्र यादव के अध्यक्षता में नवीन मंडी जंगीपुर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ,

इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि और गाजीपुर लोकसभा के सांसद और समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मां अफजाल अंसारी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा की मैं समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का आभारी हूं जिन्होंने हमें गाजीपुर के जनता के बीच टिकट देकर आप सभी के बीच भेजा है,

सांसद ने अपनी सम्बोधन में कहा की आज हमारी जनता ईवीएम पे वोट डालने पर आपत्ति जताते हुए कहती है कि चुनाव ईवीएम से ना करा कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं,

सांसद ने आगे कहा की आज हमारे पिछड़े दलित अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज को ठगने का काम सरकार कर रही है,

हमारे जिला से सटे हुए रसड़ा विधानसभा में जब गरीब का बेटा महेन्द्र चौहान चुनाव लड़ रहा था तों यही बीजेपी के लोग पल्टी मार कर एक गरीब के बेटा को मामूली वोट से हराने का काम किया,

आगे की कड़ी में सांसद ने कहा की हमने दलितों के लड़ाई को हमेशा मुखर होकर लड़ा है और आज दलित हमारे साथ और समाजवादी पार्टी के साथ है इन सामंतवादियों से हम लड़ने का काम करेंगे ,हम डरने वालों में से नहीं है हमारे घर परिवार के लोगों पर लोगों पर लाख सितम ढाया गया लेकिन मैं झुका नहीं और डरा नहीं और ना ही आगे डरूंगा मैं अपना खून का एक-एक कतरा गाजीपुर के लिए और गाजीपुर के जनता के विकास के लिए उनके हक और हुकुब की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा,

मुझे षड्यंत्र करके जेल भिजवाया गया और मुझे सदन से वंचित करने के लिए 4 साल का सजा दिलवाया गया जिससे मैं चुनाव ना लड़ सकू फिर भी मैंने हार नहीं मानी मैने अभूतपूर्व कार्य किया है मैंने लगभग 300 किलोमीटर की सड़क बनवाई है अन्त में जंगीपुर के नेता कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं,

इस सभा को सम्बोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक वीरेन्द्र यादव ने कहा कि मैं आभार प्रकट करता हूं माननीय अखिलेश यादव जी का जिन्होंने माननीय अफजाल अंसारी जी को टिकट देकर गाजीपुर में भेजने का काम किये हैं, आगे विधायक ने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं आप सभी नेता कार्यकर्ताओ का कि आप लोग हमेशा मजबूती के साथ साथ देने का काम करते हैं 

विधायक ने कहा जंगीपुर का एक-एक कार्यकर्ता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और अफजाल अंसारी जी को जीताने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी मन्नू, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ,पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर , नरेंद्र यादव,बजरंगी राम, एम एच खां प्रदेश सचिव, मुन्निलाल राजभर, सूरज राम बागी,गिरीश गोड़, सचिन कुशवाहा, जितेन्द्र चौहान, गुड्डू यादव,स्वामीनाथ चौहान, गुड्डू बारी, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, सुनील यादव सोनू,शिवपरसन यादव, दारा यादव, शिवकुमार चौहान, विभा पाल , कंचन रावत , रीता विश्वकर्मा,इत्यादि लोग उपस्थित रहे संचालन जंगीपुर के विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया।