गांव के गरीबों के चेहरे पर चमक ला रहीं सरकार की योजनाएं - कृष्ण बिहारी राय
गाज़ीपुर - बिरनो स्थानीय ब्लॉक के बोगना गांव प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय परिसर में आज मगंलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जहां पर सरकार की योजनाएं आपके द्वार के तहत सरकार की विभिन्न योजना की जानकारी देने के साथ सरकार द्वारा प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय और विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सीमा कुमारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत कृष्णबिहारी राय और भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया । मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय और ग्राम प्रधान सुनिता चौहान ने बच्चों को अन्नप्राशन और महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्टाल लगाया गया था। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को दवा का वितरण किया गया। साथ ही कृषि विभाग की टीम ने अपना

स्टाल लगाकर लोगों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना, सतत कृषि जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, तथा किसान क्रेडिट कार्ड एवं पीएम प्रणाम योजना के तहत लोगों को विस्तार से बताया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए आप लोगों ने अनेक सरकारें देखी होगी लेकिन पहली बार सरकार चलकर आपके गांव में आई है, ऐसा पहली बार हुआ है। यह बदलाव कैसे हुआ । यह जानने की जरूरत है।इस अवसर पर दिनेश चौहान, शैलेश राम, बृजेश सिंह ,अरुण चौहान ,सुनील संतोष सिंह ,अवधेश राजभर, प्रदीप राजभर योगेंद्र चौहान रामलाल सिंह उर्फ घुरा सिंह, संजय कुशवाहा , रविंद्र यादव सचिव, मनोज राजभर, नवनीत तिवारी, खुशी सिंह, मनीष गौड़, लेखपाल अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चौहान ने आए हुए सभी आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


