भाजपा को लोगों में भ्रम पैदा करने में महारत हासिल है - सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

भाजपा को लोगों में भ्रम पैदा करने में महारत हासिल है - सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

गाज़ीपुर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देश पर दिनांक 26 जनवरी से चल रहे पीडीए पखवाड़े के तहत सैदपुर विधान सभा के मौधा और सदर तथा जंगीपुर विधान सभा की संयुक्त जनपंचायत मनुवापुर गांव में जनपंचायत का आयोजन किया गया । मनुवापुर में आयोजित जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि भाजपा को लोगों में भ्रम पैदा करने में महारत हासिल है। वह धर्म और भ्रम की ही राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा2024का चुनाव हमारे लिए चुनौती है। यह चुनाव तय करेगा कि देश का लोकतंत्र और संविधान बचेगा कि नहीं।

यह चुनाव देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाने का है । राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने जनपंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है । अपने नीहित स्वार्थ के लिए वह दलों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा , दलितों , पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार दलितों पिछड़ों की‌लड़ाई लड़ते हुए केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,शोषितों और वंचितों को उनका हक नहीं देना चाहती है इसलिए वह जातिगत जनगणना न कराने का हठ पाल रक्खीं है। प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। चुनाव उसके लिए एक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले को अपने संघर्ष, समाजवादी सिद्धान्तों और वसूलों और विचारों से लैस होकर करारा जवाब देना है। उन्होंने भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जिसने भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है जनता ने उसे सत्ता से बेदखल कर करारा सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। वह बदलाव के मूड में हैं।

इन जनपंचायतों मे मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, तहसीन अहमद, सुभाष यादव, सदानंद यादव,रविन्द्र प्रताप यादव, खेदन यादव, कमलेश यादव, गोविंद यादव, राजेन्द्र यादव, अनिल यादव, जयहिंद यादव, सिकंदर कन्नौजिया आदि उपस्थित थे।