नहीं थम रही बिरनो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं
गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं पूर्व में लगभग दो दर्जन से अधिक भैंस चोरी होने की घटनाएं हो जाने के बाद भी अब तक बिरनो पुलिस के हाथ एक भी भैंस चोर नहीं लगे हैं आलम यह है कि आए दिन भैंस चोरी की घटनाओं से जहां पशुपालक चिंतित है वही चोर इस घटना को अंजाम देकर बार-बार बिरनो पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं ताजा मामला बीती रात मंगलवार की रात का है यहां बिरनो क्षेत्र के इनवा तियरा गांव निवासी पशुपालक पप्पू यादव और गिरधर यादव का है यह दोनो लोग अपनी भैंस को पास में ही अपनी मड़ई में बांध रखे थे वही मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दोनों भैंसों को चोरी कर फुर्र हो गए पीड़ित पशु पालकों ने बताया कि इस घटना की जानकारी तब हुई जब रात में अन्य पशु और कुत्ते शोर मचाने लगे ग्रामीण क्षेत्र से भैंस चोरी की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती रहती है लेकिन बिरनो पुलिस सिर्फ और सिर्फ पीड़ित पशुपालकों से तहरीर प्राप्त कर मामले को ठंडे बस्ते में डालकर बैठ जाती है अब तक एक भी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में बिरनो पुलिस असफल रही है इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य किया जा रहे हैं।


