सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ने किया वार्षिक मीडिया फेस्ट 'IGNITE 2K24' का आयोजन

सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ने किया वार्षिक मीडिया फेस्ट 'IGNITE 2K24' का आयोजन

नोएडा: सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (SSJMC) ने 20 दिसंबर 2024 को अपने वार्षिक मीडिया फेस्ट, “IGNITE 2K24” का सफल आयोजन किया। इस वर्ष का विषय “ब्रेकिंग स्टीरियोटाइप्स: रिथिंक, रिसेप, रिक्रीएट” था। यह आयोजन रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभा के अद्भुत प्रदर्शन का प्रतीक बना और उपस्थित सभी लोगों पर गहरी छाप छोड़ी।

आकर्षक प्रतियोगिताएं
फेस्ट में कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें शामिल थे: “अल्फाज़” ओपन माइक, “वॉक ऑफ” फैशन शो, “क्लिक-ओ-मानिया” फोटोग्राफी प्रतियोगिता, “फुट लूज” ग्रुप डांस प्रतियोगिता,“स्टेप अप” सोलो डांस बैटल, “हल्ला बोल” नुक्कड़ नाटक, “सप्तक” सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता,“आरजे हंट” सर्वश्रेष्ठ आरजे की खोज “फ्लिकइट” मोबाइल फिल्म मेकिंग इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय राजधनी क्षेत्र के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
IGNITE 2K24 में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न संस्थानों से भारी भागीदारी देखी गई। फेस्ट में ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा माहौल था। गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं: कंचन आजाद,officer on special duty and spokesperson at cheif electroral office, अनुमा आचार्य, पूर्व विंग कमांडर और प्रवक्ता, कांग्रेस, संजय सिंह, आईपीएस, विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस, सिमा कुशवाहा, वकील और समाजसेवी, सिमरन भारद्वाज, प्रसिद्ध गायिका और कलाकार, सपना शुक्ला, न्यूज एंकर और रिपोर्टर, न्यूज़ 18, दिलनवाज पाशा, रेडियो प्रस्तोता और पत्रकार, बीबीसी, तापस सेन, पूर्व प्रोग्रामिंग हेड, रेडियो मिर्ची, राधकी चौधरी, न्यूज एंकर, डीडी किसान, डॉ. राहुल गुप्ता, प्रसिद्ध चिकित्सक, फोर्टिस अस्पताल,  आरजे रोहन, रेड एफएम,  माही, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, आशीष, अभिनेता (फिल्म “ज़ीरो” के फेम),  अरुण निश्छल, प्रसिद्ध गायक और संगम कला ग्रुप के क्षेत्रीय प्रमुख, प्रतीक श्रीवास्तव, आरएनआई,  डॉ. स्नेह सिंह, चेयरपर्सन, एसजीआई, सीए (डॉ.) प्रदीप गुप्ता, ट्रस्टी सेक्रेटरी, एसजीआई

प्रमुख प्रस्तुतियां
IGNITE 2K24 की विशेष प्रस्तुति थिएटर कलाकार शिल्पी मारवाह के ग्रुप सुखमंच थिएटर द्वारा दी गई। उनके नुक्कड़ नाटक ने स्टीरियोटाइप्स पर करारा प्रहार किया और सभी दर्शकों को प्रेरित किया।

डॉ. स्नेह सिंह, चेयरपर्सन, डॉ. प्रदीप गुप्ता, ट्रस्टी सेक्रेटरी, डॉ. वंदना जगलान, प्राचार्या, सत्यं फैशन इंस्टीट्यूट, डॉ. बिनीता अग्रवाल, प्राचार्या, सत्यं कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डॉ. नेहा अग्रवाल, एचओडी, सत्यं कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डॉ. एम. आलम, डीन, एसएसजेएमसी,  प्रियंका सरकार, एचओडी, एसएसजेएमसी आभार व्यक्त आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, छात्रों, मीडिया और विशेष रूप से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।