रजत विहार मे वरिष्ठ नागरिकों ने फहराया झंडा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रजत विहार मे वरिष्ठ नागरिकों ने फहराया झंडा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

नोएडा। रजत विहार, सी ब्लाॅक में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा झंडा फहराया गया, फिर पूरी सोसाइटी में देश भक्ति गीतों पर नारे लगाते हुए, आजादी के जश्न में झूमते हुए फेरी लगायी. उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिनको  सभी ने बहुत सराहा. साथ ही सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस पर अपने विचार रखे।

आरडब्ल्यू अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 75वें  गणतंत्र दिवस के मौके पर शहीदों को नमन करते हुए गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करायी और कहा कि आज हमारे शहीदों को याद करने का दिन है जिनकी बदोलत हम 1950 में अपना संविधान लागू करके पूर्णत: स्वतंत्र देश बने. और, कहा कि ये कार्यक्रम अपनी सोसाइटी के निवासियों और बच्चों के देश के बलिदानियों के प्रति प्रेम और देश भक्ति को और बड़ाने के लिए मनाया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी दी और कहा कि बच्चों को कम्प्यूटर के साथ साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रजत विहार के वरिष्ठ नागरिकों का समाज को अपनी निरंतर सेवाएं प्रदान करने के लिए शॉल देकर सम्मानित किया और वरिष्ठ नागरिकों ने फुटबॉल के विजेता,  उप विजेता टीम के खिलाडियों को मेडल व ट्रॉफी देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन भूमिका बिष्ट ने किया, बच्चों ने नृत्य,  गायन के सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किये,  सभी निवासियों और मेहमानों ने बहुत सराहा. इस कार्यक्रम में आर डब्ल्यू ए के उपाध्यक्ष सुब्रत मोहकुद, महासचिव अनिल  भट्ट, सचिव रोली शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश त्यागी, महेंद् ध्यानी, अवनीश बाजपेई, नेहा कुमार, शीतल भाटी,  जितेंद्र अवस्थी, जी पी शर्मा, उर्मिला बिष्ट, राकेश दीक्षित, बीजू थॉमस,  के एस अनिल,  पंकज कसाना, अमित कुमार, शक्ति सिंह, शैलेज गुप्ता व अन्य सदस्यों ने व्यवस्था की देख-रेख की और कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग लिया। कार्यक्रम में सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों का जोश और उमंग देखते ही बनता था. अंत में अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी निवासियों और मेहमानों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।