लोक सभा चुनाव में इस एप से कर सकते हैं गतिविधियों की शिकायत

लोक सभा चुनाव में इस एप से कर सकते हैं गतिविधियों की शिकायत

गाजीपुर - लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 समस्त राज्यों में दिनांक 16ण्03ण्2024  से आचार संहिता प्रभावी हैं। चुनाव आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया गया हैं, जिसमें आयोग द्वारा वॉटसप चैट ( सिविज एप)  विकसित किया गया है। दिनांक 16.3.2024 से 26.03.2024 तक Cvigil app  ( सिविज एप) द्वारा सर्वाधिक शिकायत वाले 05 राज्य केरला-26537, उत्तराखण्ड-9226, कर्नाटका-4514, आन्ध्र प्रदेश-3988, एवं राजस्थान में 1724 है जबकि उत्तर प्रदेश में कुल 484 शिकायते प्राप्त हुयी है इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन व गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत को अपने मोबाइल एप्लीकेशन से स्टोर में जाकर Cvigil app  डाउन लोड कर अपना मोबाइल नं0 भरकर 04 डिजीट का OTP  डालकर इस ऐप को सक्रिय करसंबंधित शिकायत को फोटो,आडियो या विडियो को चयन कर आयोग को भेज सकते है। चुनाव आयोग द्वारा Cvigil app  से प्राप्त शिकायतों को 100 मिनट के समयावधि में ही निस्तारित करने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है।