केन्द्र और प्रदेश की सरकार गूंगी और बहरी हो गई है - विधायक बीरेंद्र यादव

केन्द्र और प्रदेश की सरकार गूंगी और बहरी हो गई है - विधायक बीरेंद्र यादव

  गाज़ीपुर - आज जंगीपुर विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डाक्टर वीरेन्द्र यादव, समाजवादी पार्टी गाजीपुर के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर के उपस्थित में सम्पन्न हुई,बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक ने सारे नेता कार्यकर्ताओ को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दिये और विधायक ने कहा की आज की यह सरकार गूंगी और बहरी हो गई है इसे केवल अपने आप को सत्ता में बनाए रखने का भूख है यह जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और भोली भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं, हमें अपने क्षेत्र में काम करने की जरूरत है और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है तभी हमारी आपकी हक हिस्सा मिल पाएगा अन्यथा ये लोग दलित, सोसित, वंचितों के आवाज को दबाने की तैयारी कर रहे है हमें केवल 5 किलो राशन के लायक ही सरकार समझ रही है जब तक हम भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल नहीं करेंगे तब तक हमें हमारा हक़ हिस्सा नहीं मिल पाएगा अंत में विधायक ने कहा कि हमारी लड़ाई अपनी हक हिस्सा हुकुब को बचाने की है,

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए गाजीपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सारे बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी साथी कमर कस के तैयार हो जाओ 2024 की चुनाव आप ही के कंधे पर है और आपको मेहनत करके हर समाज हर वर्ग को जोड़कर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की है,और कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि अगर आज आप अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझे तो 2024 के बाद आपको यह सरकार कहीं का नहीं छोड़ेगी और आज अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझ कर अपने-अपने गांव घर और समाज में लगकर 2024 को फतह करने की है, कार्यक्रम में सिकंदर कनौजिया, चंद्रभान गुप्ता, सुरेंद्र राय, सुभाष राम ,मनोज साहनी, सुनील यादव, सचिन कुशवाहा ,अशोक राम, शिवकुमार चौहान, श्याम नारायण बिन्द ,नरेंद्र यादव, दारा यादव, उपेंद्र यादव, सुनील यादव सोनू, वीरेन्द्र यादव बब्लू,इत्यादि लोग उपस्थित रहे, बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सभी नेता कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बैठक के समापन की घोषणा किया, कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।