सिंधी समाज द्वारा प्रभु श्री राम के चरणों में पवित्र रज (माटी) समर्पण 31 अक्तूबर को
नोएडा। भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सिंधी समाज देश और विदेश के सिंधी मंदिरों, टिकाणों, दरबारों की पवित्र माटी को श्री राम मंदिर निर्माण में समर्पित करने के लिए अयोध्या जाएगा।

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 को समाजसेवी श्रीकांत भाटिया और अशोक अंशवानी के साथ मिल कर हमने अयोध्या में यह संकल्प लिया था कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अयोध्या में 05 अगस्त 2020 को देशवासियों से किए गए आह्वान के दृष्टिगत पवित्र माटी को शीघ्र अति शीघ्र देश विदेश से एकत्रित करवाकर समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

नरेश जोतवानी ने बताया कि पिछले 5 माह से देश विदेश के कई प्रमुख समाजसेवियों, राम भक्तों के सहयोग से पवित्र माटी एकत्रीकरण का अभियान जोर शोर से चल रहा है।वही संस्था के प्रदेश महासचिव विजय पुरस्वानी उत्तर प्रदेश से एकत्रित पवित्र माटी ले कर पहुचेंगे।
सर्व सिंधी समाज के सभी प्रभु श्री राम के भक्त 31 अक्टूबर 2023 को दिन में 1:00 बजे अयोध्या पहुंचकर पवित्र रज (माटी) को प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित करेंगे और पुण्य के भागी बनेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य शिव शांति आसूदाराम आश्रम लखनऊ के साईं मोहनलाल होंगेl


