मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद कर नदारत रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों पर सीएमओ ने भेजा नोटिस
गाजीपुर - मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद कर नदारत रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर सीएमओ ने जारी की नोटिस में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरदह ब्लाक के मटेहु पीएचसी से डॉक्टर एवं स्वास्थ्य के ताला बन्द कर फरार रहने पर ग्रामीणों के नारेबाजी ,प्रदर्शन की खबर समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीएमओ ने संज्ञान में लेकर सम्बन्धित डॉक्टर एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी की है ।
मरदह ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र मटेहु पर तैनात डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से नदारत 10:45 तक बजे तक ताला बंद नदारत थे । 11:30 तक यहा तैनात कुल 9 कर्मचारियों में मात्र चार पहुँचे थे। यहां पर तैनात डॉक्टर राजीव गोड़ सहित अन्य कर्मचारी पूरे दिन ड्यूटी से नदारत थे। मरीज निराश होकर लौटे रहे थे । यहाँ तैनात डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों के लापरवाही से लम्बे समय से त्रस्त ग्रामीणो ने अस्पताल पर विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी की थी।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभारी चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी कभी भी नियमित नही आते है। इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर देशदीपक पाल ने मटेहु पीएचसी पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी की है । उन्होंने इस लापरवाही को शासन की मंशा एवं मानक के अनुरूप ससमय डॉक्टर एवं कर्मचारियों द्वारा चिकित्सालय में चिकित्सकीय कार्य न करने को शासन के निर्गत निर्देशों सर्वथा विपरीत कृत्य करार दिया है । सम्बन्धित कर्मचारियों को इस प्रकरण के सम्बंध में आख्या सहित पृथक स्पस्टीकरण देने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थित में सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी । अब देखना यह है कि लापरवाह डॉक्टर एवं कर्मचारी हरकतों से बाज आते है या पुनः पुराने ढर्रे पर चलते है।


