24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों हुए सम्मानित

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों हुए सम्मानित

राजेश पायलट शिक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित 24वां प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक (NDA गठबंधन एवं चुनाव) डॉ. अभिषेक वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

डॉ. वर्मा ने समारोह में उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा:
“यह सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रोत्साहन है। यह हर उस युवा के आत्मबल को नई दिशा देने वाला मंच है, जो अपने लक्ष्य को सही ऊर्जा के साथ प्राप्त करना चाहता है।” उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग को सशक्त और जागरूक बनाकर ही भारत के भविष्य को मजबूत किया जा सकता है।

डॉ. वर्मा सदैव युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं कि वे आत्मविश्वास, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही और आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक माना गया।