रोटरी क्लब ऑफ नोएडा सिटी की नव सत्र 2025-26 की पहली असेंबली संपन्न

रोटरी क्लब ऑफ नोएडा सिटी की नव सत्र 2025-26 की पहली असेंबली संपन्न

नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ नोएडा सिटी ने नव सत्र 2025-26 की पहली असेंबली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों की भारी उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ।

पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन जोगेंद्र चोपड़ा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन नरिंदर गोयल को क्लब कॉलर पहनाकर सम्मानित किया।
जगदीश अग्रवाल ने "भगवद गीता और रोटरी क्लब के उद्देश्य" विषय पर व्याख्यान दिया और दोनों के बीच समानताओं को विस्तार से बताया।

सभी वर्तमान एवं नए सदस्यों को रोटेरियन की शपथ दिलाई गई। प्रत्येक सदस्य की कॉलर पर नाम बैज लगाया गया।

रोटरी के सात प्रमुख फोकस क्षेत्रों को कवर करने वाले नियोजित प्रोजेक्ट्स क्लब सदस्यों के साथ साझा किए गए और प्रत्येक सदस्य को वर्ष भर इन प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम का समापन आपसी मेलजोल (फेलोशिप) और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।