बाल दिवस : बच्चो के लिए प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
नोएडा।PNI News। संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष में बच्चो के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया भाषण प्रतियोगिता में आशीष, कविता वाचन में पृथिव तथा गायन प्रतियोगिता में सुहानी ने प्रथम स्थान लिया संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर ऐसे आयोजन किए जाते है ताकि बच्चो में छिपी प्रतिभा को पहचान कर उनका सही मार्ग दर्शन किया जाए।

संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमति रेखा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी बच्चो ने बालदिवस का आनंद उठाया। इस अवसर पर श्रीमति कुसुम जोशी, श्रीमति रेनू छिब्बर उपस्थित रही।


