ट्रेलर की चपेट मे आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत
गाजीपुर ,दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव निवासी आशा देवी 45 वर्ष पत्नी चंद्रहास कुशवाहा जो बगल के ही लड़के गोलू यादव के साथ स्कूटी बैठकर दुल्लहपुर की तरफ जा रही थी की अचानक बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गई वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि आजमगढ़ की तरफ बालू लदा ट्रेलर जा रहा था और जिसकी चपेट में महिला के आने से ट्रेलर के बीच वाली पहिए के नीचे आ गई और कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई महिला का आधा शरीर पूरी तरह कुचल जाने की वजह से तुरन्त दम तोड़ दी महिला दुल्लहपुर बाजार किसी निजी कार्य आई थी जिसका एक लड़का और तीन लडकी बताई जा रहीं हैं एक्सीडेंट की खबर लगते हैं गाँव में कोहराम मच गया देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ लग गई वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण यादव सहित पुलिस कांस्टेबल पहुंचकर उचित कार्यवाही में जुट गए ।


